समाजवादी अधिवक्ता सभा ने सौंपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी -आज तहसील सिरौलीगौसपुर में समाजवादी अधिवक्ता सभा विधानसभा रामनगर अध्यक्ष वासिफ अंसारी व जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी विधानसभा दरियाबाद समाजवादी अधिवक्ता सभा राना प्रताप सिंह बल्देव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में किसानों के हुए सामूहिक नरसंहार पर सरकार की तानाशाही नीति के खिलाफ धरना देते समय रूढ़िवादी सरकार के इशारे पर प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया एवं पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया जो लोकतंत्र की हत्या हैं।किसानों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा ।
महामहिम राज्यपाल महोदया राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अधिकारी सिरौलीगौसपुर को देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।साथ में अधिवक्ता संजय कुमार सिंह,पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर अधिवक्ता राम ह्रदय यादव,
महामंत्री बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर दीपक सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, अधिवक्ता पवन सिंह, अधिवक्ता रमाकांत वर्मा, अधिवक्ता लवकेश रावत, अधिवक्ता सुरेश सिंह, अधिवक्ता उपेंद्र यादव, अधिवक्ता अरुण वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर शिव कुमार यादव, अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, आदित्य वर्मा, अधिवक्ता बृजेश वर्मा, अधिवक्ता अनुराग सिंह, नेमि कुमार पाल, सुशील कश्यप, राहुल सिंह, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।




