Advertisement
बुलन्दशहर
Trending

अपह्रत अजय कुमार हत्याकांड में संलिप्त 04 हत्यारोपी थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

कब्जे/निशांदेही पर आलाकत्ल ब्लेड व मृतक का अर्धजला आधार कार्ड व कपडे के टुकडे बरामद

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा

थाना शिकारपुर क्षेत्र के मौ0 शिवकालोनी निवासी श्री प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा द्वारा अपने पुत्र अजय कुमार शर्मा (उम्र करीब-25 वर्ष) के घर से बुलंदशहर जाने की बात कहकर गायब होने के संबंध में थाना शिकारपुर पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी तथा वादी द्वारा दिनांक 01.12.21 को थाना शिकारपुर पर मुअसं-445/21 धारा 365 भादवि बनाम 1.गोल्डी उर्फ दीपांशु पुत्र विजय शर्मा निवासी मौ0 मूर्तिविहार थाना शिकारपुर बुलंदशहर, 2.लोकेश उर्फ भाटी पुत्र टीटू निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर बुलंशहर, 3.शिवम पुत्र नामालूम निवासी खुर्जा बस स्टैण्ड मौ0 मुफ्तीवाडा थाना शिकारपुर बुलंदशहर, 4.सागर ठाकुर पुत्र नामालूम निवासी हाथरस, 5.सागर ठाकुर पुत्र नामालूम निवासी फरीदाबाद हरियाणा, 6.सुमित पुत्र पप्पू निवासी तैय्यबपुर थाना शिकारपुर बुलंदशहर, 7. हनी शर्मा पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। आज दिनांक 05-12-2021 को घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे सलिप्त 04 अभियुक्तों उनके घरों से प्रातः गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-

1. गोल्डी उर्फ दीपाशुं पुत्र विजय शर्मा निवासी मौ0 मूर्ति विहार कस्बा व थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर

2. शिवम उर्फ विवेक पुत्र अशोक कुमार निवासी मौ0 खुर्जा बस स्टैण्ड मौ0 मुफ्तीबाडा कस्बा व थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर

विज्ञापन

3. सुमित पुत्र नरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर

विज्ञापन 2

4. हनी पुत्र सतीश शर्मा निवासी ग्राम सरगाँव थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर

विज्ञापन 3

बरामदगी:- 

विज्ञापन 4

1. आलाकत्ल ब्लेड

विज्ञापन 5

2. मृतक का अर्धजला आधार कार्ड व अर्धजले कपडे के टुकडे

गिरफ्तार अभियुक्तों से हुई पूछताछ एवं विवेचना/कार्यवाही में ज्ञात हुआ कि दिनाँक 29/11/21 को अपहृत अजय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मौ0 मूर्ति विहार कस्वा व थाना शिकारपुर बुलन्दशहर को उसके दोस्त गोल्डी उर्फ दीपान्शू शर्मा द्वारा अपनी शादी की पार्टी देने हेतु घर से बुलाकर जंगल ग्राम तैयबपुर स्थित अभियुक्त सुमित की ट्यूबवेल के पास ले जाकर शादी की पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने पर अभियुक्त गोल्डी, शिवम, सुमित व हनी द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर बदला लेने के लिए ब्लेड से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से अजय शर्मा के शव को कपडे उतारकर नग्न अवस्था मे काली नदी के पुल से नदी मे फैक दिया था। अभियुक्तों की निशांदेही पर मृतक अजय शर्मा के शव को निरन्तर तलाश किया जा रहा है। पंजीकृत अभियोग में धारा 302,201,120बी,34 भादवि की वृद्धि की गयी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिकापुर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button