Advertisement
लखनऊ
Trending

थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

लखनऊ। थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 222/2024 धारा 302/201 भादवि थाना मोहनलालगंज का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त सजीवन लाल कोरी पुत्र स्व० डीगूर निवासी सोहाबा थाना मोहनलालगंज उम्र करीब 42 वर्ष व सहअभियुक्ता राजकुमारी पत्नी स्व० डीगूर निवासिनी सोहाबा थाना मोहनलालगंज उम्र करीब 72 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त / अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

विज्ञापन

दिनांक 03.06.2024 को वादिनी सुनीता द्वारा थाना मोहनलालगंज पर लिखित तहरीर द्वारा अवगत कराया कि उनकी पुत्री रंजना उर्फ सोनम उम्र लगभग 14 वर्ष दिनांक 06.05.2024 से कहीं चली गयी है जिसका कोई पता नही चल सका है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना मोहनलालगंज पर मुकदमा संख्या- 222/2024 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। प्रकरण में लापता की तलाश हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार ज्ञात हुआ कि युवती के पिता द्वारा ही अपनी पुत्री की हत्या कर शव को घर के पीछे गड्डा खोद कर दबा दिया गया है। प्रकरण की जानकारी होने पर नियमानुसार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्डे को खोद कर शव को निकलवाकर का शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अभियुक्त सजीवन लाल कोरी उपरोक्त से कडाई से पूछताछ किये जाने पर उसने अपनी पुत्री की हत्या किया जाना स्वीकार किया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसने 05.05.2024 को अपनी पुत्री हत्या कर दिनांक 06.05.2024 को अपनी माता राजकुमारी पत्नी स्व० डीगूर की सहायता से घर के पीछे गड्डा कर दबा दिया। अभियुक्त की पत्नी घटना के समय अपने मायके में थी जब वह वापस घर आयी तो उसने अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की तो उसे गुमराह कराता रहा। जिसके बाद वादिनी द्वारा थाना पर सूचना दी गयी। मुकदमा उपरोक्त में धारा 363 भा०द०वि० से तरमीम कर धारा 302/201 भा०द०वि० में परिवर्तित की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button