अयोध्या
पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
अयोध्या । थाना इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त 1. नीरज यादव पुत्र सालिक राम निवासी ग्राम दौलतपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र 20 वर्ष को मय चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स के साथ आज दिनांक 30.05.2024 को समय करीब 11.50 बजे वहद ग्राम शाहगंज से बारुन बाजार जाने वाली पक्की सड़क पर बूढनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय रवाना किया गया।




