Advertisement
अयोध्या

आम जनता के वोटर आई 0 डी 0 कार्ड , आधार कार्ड , पैन कार्ड आदि अवैधानिक रुप से डाउनलोड कर धोखधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट–स्टेट हेड शमीम

जनपद अयोध्या दिनांक 18.08.21 को स्थानीय जनता द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अमित सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी धनीराम का पुरवा देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को देवकाली पुलिस चौकी के निकट AYVIDS सेवा केन्द्र से समय 15.35 बजे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की उल्लेखनीय है कि श्री इन्द्र भूषण नि 0 सिविल लाइन अयोध्या द्वारा सूचना दी गयी कि AYVIDS सेवा केन्द्र देवकाली के द्वारा आम जनता के वोटर आई 0 डी 0 कार्ड , आधार कार्ड , पैन कार्ड आदि अवैधानिक रुप से डाउनलोड कर धोखधड़ी कर आर्थिक धनार्जन किया जा रहा है उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.08.21 को स्थानीय पुलिस एवं 50G प्रभारी मय सर्विलांस टीम की मदद से AYVIDS सेवा केन्द्र पर छापा मार कर जांच पड़ताल की गयी तो जन सेवा केन्द्र पर मौजूद व्यक्ति अमित सिंह के पास से मोबाइल फोन एवं लैपटाप में काफी संख्या में लोगो के आधार कार्ड , वोटर आई 0 डी 0 कार्ड , पैन कार्ड बरामद हुए उपरोक्त के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरा साथी
1.नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक नि 0 मंगोलपुरी नई दिल्ली।
2. विकेश सिंह पुत्र अज्ञात नि 0 बिहार प्रदेश।
3. रामस्वरुप पुत्र अज्ञात नि 0 सीतापुर रोड बाराबंकी से साफ्टवेयर खरीद कर बिना अनुमति के यह काम करते है और इससे जो पैसा मिलता है उससे अपना जीवन यापन करते है नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक को सहारनपुर पुलिस द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया गया था जिसके कारण से काफी डेटा लैपटाप से डिलीट कर दिये जाने की बात बतायी गयी है उक्त घटना में प्रयुक्त 3 अदद मोबाइल फोन , 2 अदद लैपटाप , 2 अदद प्रिन्टर , 1 अदद डिवाइस ,4 अदद एटीएम कार्ड एवं 4250 / – रुपरये अभियुक्त के कब्जे से बरामद किये गये है उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 538/21 धारा 420/467/ 468/ 471 भा 0 द 0 वि 0 व 660/660/72 173/74 सूचना प्रद्यौगिकी अधि 0 2008 पंजीकृत कर अन्य अभियुक्तो की तलाश की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

अमित सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी धनीराम का पुरवा देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या गिरफ्तार।

बरामदगी करने वाले पुलिस टीम का नाम:-
1. सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
2, रतन कुमार शर्मा SOG प्रभारी टीम अयोध्या
3.उ 0 नि 0 श्री मुनिमन रंजन दूबे चौकी प्रभारी देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
4.उ 0 नि 0 श्री दिवाकर चौकी प्रभारी रामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
5.हे 0 का 0 अजय कुमार सिंह 50G टीम अयोध्या।
6. का 0 विनय कुमार राय SOG टीम अयोध्या।
7.का 0 अजीत कुमार SOG टीम अयोध्या।
8.का 0 लल्लू यादव सर्विलांस टीम अयोध्या।
9.का 0 सुनील कुमार सर्विलांस टीम अयोध्या।
10.का 0 ज्ञानप्रकाश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
11.का 0 अजय कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button