मोटर चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद अयोध्या थाना तारुन थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 280/2022 धारा 379 भादवि में चोरी गयी एक विद्युत मोटर किर्लोस्कर कम्पनी 2 हार्स पावर को अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद करते हुए उक्त बरामद मोटर को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्तों को बहदग्राम बनमन सुइया ( नन्सा बाजार ) से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1. सामन्त कुमार पुत्र काशीराम निवासी बनमनसुइया थाना तारून जनपद अयोध्या।
2. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पुत्र रामलाल निवासी बनम सुइया थाना तारून जनपद अयोध्या।
3. शत्रुधन पुत्र सन्तराम निवासी बनमनसुइया थाना तारून जनपद अयोध्या।
4. कमल पुत्र सुखराम निवासी बनमनसुइया थाना तारून जनपद अयोध्या।
पुलिस टीम :-
1 उप निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना तारून जनपद अयोध्या।
2 उप निरीक्षक अभिनन्दन पाण्डेय थाना तारून जनपद अयोध्या।
3. कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार थाना तारून जनपद अयोध्या।
4 कांस्टेबल मोरेन्द्रकुम थाना तारून जनपद अयोध्या।



