मनोज मिश्र विद्रोही ने शिवसेना यूबीटी की बैठक में प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी का किया स्वागत।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के नवनियुक्त प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय संघटक अशोक तिवारी अब उत्तर प्रदेश के शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों के बीच सेतु का काम करते हुए उनकी बात को राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे तक पहुंचाएंगे और उत्तर प्रदेश के हर जिले एवं मंडल की शिवसेना यूबीटी की मशाल से रोशन करेंगे
यह जानकारी गत दिवस उत्तर प्रदेश शिवसेना यूबीटी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक से हिस्सा लेने के उपरांत पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय संघटक एवं नवनियुक्त संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी नवंबर माह में प्रदेश के सभी जिलों का सघन दौरा करेंगे इसके लिए प्रदेश कार्य समिति की बैठक में श्री तिवारी ने सभी मंडल प्रमुख एवं प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि खाली जिलों में ऊर्जावान निष्ठावान लोगों को जिले के प्रमुख का दायित्व दिया जाए और संगठन का सृजन किया जाए
इस बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश में पर उत्तर प्रदेश इकाई के लिए लखनऊ में भव्य शिवसेना यूबीटी का प्रदेश मुख्यालय भी बनाया जाएगा तथा पूरे प्रदेश में मजबूत संगठन की स्थापना कर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मुंबई में राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे से भेंट व मीटिंग कराई जाएगी इसके राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या राम लला के दर्शन तथा शिवसेना पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक का कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी के प्रत्याशी मजबूती से मैदान में उतर सके और कामयाबी मिल सके
आने वाले समय में शिवसेना यूबीटी का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा।



