फिरोजाबाद
एक अभियुक्त 1.528 किलोग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22-05-2024 को एक अभियुक्त नरेन्द्र कुमार उर्फ पन्ती पुत्र सतीश चन्द्र निवासी कन्हैया नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को 1.528 किलोग्राम नाजायज चरस सहित मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 338/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




