फिरोजाबाद
Trending
सिरसागंज के हिस्ट्रीशीटर (एचएस -01बी) अभियुक्त करन उर्फ पृच्चा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मजारिया एचएस न0 01 बी करन उर्फ पुच्चा पुत्र लल्लू उर्फ लालू गिहार निवासी गिहार कालौनी कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को मय एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 व 01 खोखा कारतूस 315 बोर को हैबतपुर रोड एनएच-02 कस्बा सिरसागंज से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज पर मुकदमा संख्या 114/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




