
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। आज मदर्स डे के दिन सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया, इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों की माताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० पूजा आनंद जी ने प्रांगण में आई हुई समस्त माताओं का हार्दिक स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में सभी माताओं के बीच कई प्रतियोगिताएं रखी गईं जैसे-फूड विदाउट फायर, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस ड्रामा, सेल्फी इन 30 सेकंड, बैलेंस द बॉल, फन विद स्ट्रा, टीमवर्क, जीरो टू हीरो और म्यूजिकल चेयर आदि।

उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली माताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया, जो इस प्रकार है मिसेज सोनम, दीपिका मिश्रा ,पूजा जायसवाल, स्मृति शुक्ला ,पूर्ति राठौर, अलका वर्मा, सरिता शर्मा को प्रथम पुरस्कार ,वंदना शुक्ला, ज्योति श्रीवास्तव ,रजनी ओझा को द्वितीय पुरस्कार तथा प्रियंका, रीता, पूजा शुक्ला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने समस्त विजेता माताओं का उत्साह वर्धन किया और फिर सूक्ष्म जलपान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।





