03 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद

रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ० बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11.05.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर चोरों 1. छोटू अवस्थी पुत्र सिद्धू अवस्थी, 2. मनोज अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी, 3. दिनेश अवस्थी पुत्र बेचेलाल अवस्थी निवासीगण कितुरीघाट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद
जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 255/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित
करते है। अभियुक्तगण द्वारा चोरी कर प्राप्त सामान व रुपये से अपना शौक पूरा करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अक्टूबर महीने में जनपद बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा कस्बे में एक दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 571/2023 धारा 380/413 भादवि0 पंजीकृत है।




