
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में विकास खण्ड दरियाबाद के ग्राम मेहौड़ा स्थित युवा नेता एवं संचालक जिला सहकारी विकास संघ अमित शुक्ला के आवास पर खिचड़ी भोज का वृहद आयोजन किया गया।
इस वृहद खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हुये। जिला सहकारी विकास संघ बाराबंकी के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ल की प्रमुख उपस्थिति में इस आयोजन का आरम्भ हुआ। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवशंकर शुक्ल द्वारा अमित शुक्ल के सहयोग से वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों एवं ग्रामीणों को शाल ओढ़ाकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर श्री शिवशंकर शुक्ल ने कहा कि खिचड़ी भोज जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस तरह के आयोजनों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। युवा कांग्रेसी अमित शुक्ल ने इस इस आयोजन में आये हुए सभी लोगों को आभाार व्यक्त किया एवं मकर संक्रान्ति पर्व की बधाई दी।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी, दरियाबाद ब्लाॅक प्रमुख देवानन्द पाण्डेय, ग्राम प्रधान कैलाश मिश्रा, धुन्नी सिंह, आनन्द कुमार शुक्ल, डा0 तेज कुमार, रमेश चन्द्र वर्मा, छोटू अवस्थी, प्रोफेसर डा0 अरविन्द तिवारी, प्रशान्त, वीरेन्द्र शुक्ल, दीनानाथ अवस्थी, रवि सिंह, किरन तिवारी, अस्मिन शब्बीर अहमद, इसरार अहमद, रामनरेश तिवारी, प्रमोद कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।




