Advertisement
बाराबंकी

सपा के कद्दावर नेता राजा राजीव सिंह का निधन क्षेत्र मे शोक की लहर

हडहा मे होगा अंतिम संस्कार

बिशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह

रामसनेही घाट बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद के कद्दावर नेता छह बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल मे निधन हो गया जैसे ही निधन की खबर क्षेत्र वासियों को हुई क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई राजा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेटे को दरियाबाद से सपा का टिकट न मिलने से परेशान थे अचानक राजा राजीव सिह तबीयत बिगड़ गई आनन फानन मे लखनऊ के निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया वही सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई

हडहा राजघराने के राजा राजीव कुमार सिह ने अपना राजनीतिक सफर 1985 से शुरू किया 1985 मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मेें चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की 1989 में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लडे और जीत दर्ज की। 1996 में राजा राजीव कुमार सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया और जीत दर्ज की 2002 में पुनः भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी राजा राजीव कुमार सिंह ने 2007 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े इस बार भी जीत दर्ज की 2012 के चुनाव में सपा ने उम्मीदवार बनाया राजा राजीव कुमार सिंह ने जीतकर विधानसभा पहुंचे इसबार अखिलेश सरकार के मन्त्रीमण्डल मे शामिल हुए अखिलेश सरकार मे कृषि मंत्री बनाया 2017 के मोदी लहर मे चुनाव हार गए भाजपा के प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा जीत दर्ज की

सपा से टिकट ना मिलने से राजा हुए थे आहत

सपा के टिकट पर अपने बेटे रितेश उर्फ रिंकू सिंह को चुनाव लड़वाने के लिए क्षेत्र में दिन रात प्रचार भी कर रहे थे लेकिन सपा ने दरियाबाद से उनके बेटे की जगह पर अरविंद सिंह गोप को सपा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टिकट ना मिलने से उन्होंने उन्होने अपने निजी आवास हडहा पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता के साथ बैठक और सपा नेतृत्व को दो दिन का समय फैलता बदलने का अल्टीमेटम दिया लेकिन शनिवार को अचानक तबियत खराब बिगड़ गई जिन्हें लखनऊ के मेदाता अस्पताल मेें भर्ती कराया गया सोमवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अहमदपुर ट्रोलप्लाजा से पार्थिव के दर्शन के लिए जगह जगह पार्टी के लोगों एवं क्षेत्र की जनता ने पार्थिव के अंतिम दर्शन किए उसके बाद दोपहर करीब 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास हडहा पहुंचा जहां उनके हजारों समर्थक उनके अंतिम दर्शन किए उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 11 बजे हडहा मे किया जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button