Advertisement
बाराबंकी
Trending

22 अभियुक्तों को पुलिस ने 06 माह के लिए जनपद बाराबंकी की सीमाओं से किया निष्कासित।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गुंडों व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए। विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी सत्येन्द कुमार द्वारा गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत दोषी पाए जाने पर थाना जैदपुर के 10, थाना फतेहपुर के 07, थाना बड्डूपुर के 02, थाना दरियाबाद के 02 व थाना कोतवाली नगर के 01 कुल 22 अभियुक्तों के विरुद्ध 06-06 माह के लिए जिला बदर आदेश पारित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के क्रम में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अशोक पुत्र कामता प्रसाद, दशरथ पुत्र छोटेलाल, पुरुषोत्तम पुत्र शिवराज, लवलेश पुत्र भारत लाल, कुशमेश पुत्र भारत लाल, धर्मेश उर्फ प्रधान पुत्र भारत लाल, भुल्लू उर्फ कन्हैया पुत्र भारत लाल, सरवन कुमार उर्फ पुतरी पुत्र रामनरेश, रामकुमार पुत्र रामनरेश, राकेश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद निवासी टेरा थाना जैदपुर बाराबंकी को आदेश की प्रति तामील करा कर 06 माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित किया गया।

वही थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा जगदीश प्रसाद पुत्र महादेव प्रसाद, ओम प्रकाश पुत्र महादेव निवासीगण हसनपुर टाण्डा थाना फतेहपुर, अरविन्द पुत्र दानबहादुर, दानबहादुर पुत्र राम सरन निवासीगण जाफरपुर थाना फतेहपुर, घनश्याम पुत्र राम मनोहर, ओमकार पुत्र राम आधार वर्मा निवासी बायलमऊ थाना फतेहपुर, गोविंद पुत्र गोकरण निवासी ग्राम गोंडियन पुरवा मजरे टांडा निजाम अली थाना फतेहपुर को ज़िला बदर आदेश की प्रति तामील करा कर जनपद की सीमाओं से 06 माह के लिए निष्कासित किया गया।

विज्ञापन

इसी क्रम में बड्डूपुर पुलिस द्वारा मोल्हे पुत्र राम मनोहर निवासी रायपुर थाना बड्डूपुर व रामसुमिरन पुत्र शत्रोहन निवासी रायपुर थाना बड्डूपुर बाराबंकी व थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा उबैद अहमद पुत्र वीर मोहम्मद उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा व थाना दरियाबाद, रसूल अहमद पुत्र जहूर अहमद निवासी मोहल्ला बन्ने तल्ले कस्बा व थाना दरियाबाद व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आसिफ गईया पुत्र अब्दुल हक निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश की प्रति तामील कराकर 06 माह के लिए जनपद बाराबंकी की सीमाओं से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button