
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। ताईक्वांडो एशोसियेशन आफ बाराबंकी द्वारा जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी ,जहांगीराबाद में दस दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया जिसमे चालीस छात्राओ ने ताईक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

इस अवसर पर ताईक्वांडो एशोसियेशन आफ बाराबंकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज विद्रोही ने प्रतिभागी छात्राओ को संबोधित करते हुए कहाकि आज के दौर में बालिकाओं को ताईक्वांडो की विधा को अवश्य सीखना चाहिए इससे हम अपनी और दूसरो की असामाजिक लोगो से रक्षा कर सकते है साथ शारीरिक फिटनेस भी बनी रहती है जिससे स्वास्थ्य उत्तम रहता है आज इस मौके पर सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओ को बधाई देता हूं जिन्होंने समय निकाल कर इस प्रशिक्षण को पूरा किया है।

इस अवसर जे आई टी के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर जनरल संदीप सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओ को प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर प्रशिक्षक सुश्री प्राची यादव , ऐशोसियेशन के महासचिव मोहम्मद राकिब,डॉक्टर ए के मिश्रा ,असलम शेरखान स्पोर्ट एच ओ डी कमिटी, मुबीन सिद्दीकी स्पोर्ट ऑफिसर, शुएब अहमद, शाकिब, बेबी सलमा, खूबचंद्र, मिस जुवैरिया सहित छात्राये उपस्थित थीं




