02 शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गया गिरफ्तार, कन्जे/निशांदेही से चोरी की 06 मोटर साइकिलें बरामद-

रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.02.2024 को 16 अदद चोरी की मोटर साइकिलों के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, उसी क्रम में आज दिनांक 23.02.2024 को पूर्व जानकारी व मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 02 अन्य शातिर ऑटोलिफ्टर 1. नान बाबू पुत्र छोट्टन निवासी सकरौरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा, 2. रहीस पुत्र शरीफ निवासी नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को सूतमिल तिराहा थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 06 अदद मोटर साइकिल बरामद की गई। उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 158/2024 धारा 41/411/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी, लखनऊ एवं आस-पास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर मोटर साइकिलों का लॉक मास्टर चाभी से खोलकर गाड़ियों की चोरी की जाती है तथा चोरी की मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर अंजान लोगों को बेच दिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल की वास्तविक नम्बर प्लेट के स्थान पर कूटरचित नम्बर प्लेट का भी प्रयोग किया जाता था। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।



