श्रीमती नाहीद खान के निधन पर गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा(संपादक)
बाराबंकी। पूर्व विधायक एवं समाजसेवी स्व मरगूब अहमद खान की पुत्रवधू श्रीमती नाहीद खान के निधन पर गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने दिवंगत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। विदित हो कि मवई के साबिक जमींदार, पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व विधायक रहे स्व मरगूब अहमद खान के बेटे मौसूफ अहमद खान की पत्नी श्रीमती नाहीद खान का इंतकाल हो गया। वह करीब 55 साल की थी। उनके निधन के शोक में शुक्रवार को गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि स्व श्रीमती नाहीद खान के पिता मतलूब अहमद खान उर्दू के अच्छे जानकार थे। वह शायर भी थे। जिनकी बेटी का विवाह स्व मरगूब अहमद खान के बेटे मौसूफ अहमद खान से हुआ। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिनका हाल ही में निधन हो गया। पूर्व विधायक सरवर अली ने कहा कि स्व मरगूब अहमद खान से मेरे पारिवारिक रिश्ते थे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी जिले में अलग सामाजिक छाप थी। उनके बेटे मौसूफ अहमद खान भी बेहद संजीदा और मिलनसार व्यक्ति है। जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे है। जिनकी पत्नी के निधन से मुझे निजी तौर पर गहरा सदमा पहुंचा है। इस अवसर पर सलाउद्दीन किदवाई, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना‘, अशोक जायसवाल, धनंजय शर्मा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।




