पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का किया गया निरीक्षण।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की परेड की सलामी, मार्चपास्ट, अनुशासन, ड्रेस टर्नआउट, कदमताल, समन्वय एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया।
परेड के संचालन, समयबद्धता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पासिंग आउट परेड को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि पासिंग आउट परेड उनके प्रशिक्षण काल का महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर है।
उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अंतिम तैयारियों में जुटने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही प्रशिक्षण स्टाफ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रिक्रूट की शारीरिक दक्षता, परेड संचालन क्षमता एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे सभी प्रशिक्षु भविष्य में उत्तरदायी एवं सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में जनसेवा जनसेवा हेतु तैयार हो सकें।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




