
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हिन्द इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, सफेदाबाद बाराबंकी में डा0 राजीव टंडन, जिला क्षय रोग अधिकारी, बाराबंकी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्द इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, सफेदाबाद बाराबंकी के प्रधानाचार्य डा0 दीपक मालवीय द्वारा टी0बी0 मुक्त अभियान में हिन्द इंस्टीट्यूट को जोडने के लिये डा0 राजीव टंडन का आभार व्यक्त किया तथा सभी रेजीडेन्ट डाक्टर व स्टाफ को एक साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। डा0 राजीव टंडन, जिला क्षय रोग अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक टी0बी0 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को क्षय रोग के प्रति जागरूक कर टी0बी0 को हराया जा सकता है। जिसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है। टी0बी0 के समस्त आधुनिक जाॅचें एवं सम्पूर्ण उपचार जनपद के समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त चिन्हित क्षय रोगियों को उपचार हेतु निःशुल्क क्षय निरोधी औषधियाॅ उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद में तैनात कर्मचारियों के द्वारा सभी मरीजो की बलगम परीक्षण से ले कर सम्पूर्ण उपचार व देखभाल किया जा रहा है।

डा0 दीपक मालवीय प्रधानाचार्य, हिन्द इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, डा0 जगदीश राॅय, पूर्व संयुक्त निदेशक (क्षय), डा0 आर0बी0 सिंह, विभागाध्यक्ष, सर्जरी, डा0 उत्कर्ष, विभागाध्यक्ष पीडिया, डा0 विनय अग्रवाल, डा0 अमिय पाण्डेंय के साथ अन्य रेजीडेन्ट डाक्टर व स्टाफ उपस्थित रहे श्री मानवेन्द्र वर्मा, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, अभय, श्रीमती शिप्रा सिंह, रामबरन सिंह, साबिर, कपिल, रितेश, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सुधीर अवस्थी आयुष्मान भारत, दिलीप कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित में टी0बी0 मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न किया गया।




