
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। वन विभाग फतेहपुर रेंज बीट बासरा क्षेत्र ग्राम नन्दरासी में शिकायत मिलते ही रेंजर पी.के. सिंह फतेहपुर के निर्देशन में जितेंद्र कुमार डिप्टी रेंजर व विकास सिंह बीट इंचार्ज द्वारा ग्राम नन्दरासी में बिना परमिट हरे भरे प्रतिबंधित 3 आम के पेड़ों पर की गई कार्यवाही।
ताज़ा मामला वन रेंज फतेहपुर क्षेत्र बसारा बीट अन्तर्गत ग्राम नन्दरासी का है। जहां लकड़ी ठेकेदार द्वारा बिना किसी परमिट दिन के उजाले में 3 हरे-भरे आम के पेड़ों पर चलाया आरा सूचना मिलते ही
फतेहपुर वन रेंजर पी.के.सिंह के निर्देशन में डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार व बीट इंचार्ज विकास सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर ठेकेदार जतन नरायण पुत्र मनी राम निवासी नंदरासी व ट्रैक्टर ट्रॉली को गिरफ्त में लेकर की कार्रवाई।
वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से ठेकेदारो में हड़कंप।



