पर्यावरण संरक्षण समिति के नामित सदस्यों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट शमीम(स्टेट हेड)
मसौली .(बाराबंकी)..भारतीय जनता पार्टी मण्डल मसौली के तत्वाधान में लक्स्बर बजहा में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पर्यावरण संरक्षण समिति में नामित हुये सदस्यों श्री आशीष वर्मा श्री अश्विनी श्रीवास्तव व श्री सुभाष शर्मा जी को मण्डल संयोजक श्री केवल प्रसाद वर्मा ने अंग वस्त्र दे कर व माला पहना कर सम्मानित किया अपने उद्बोधन में श्री आशीष वर्मा ने कहा पर्यावरण के संरक्षण के लिए जो जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने उनको सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सदैव तत्पर रहूंगा मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अवैध रूप से कट रहे हरे भरे पेड़ों की कठान पर अंकुश लगाया जाए व अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य कर धरा पर हरियाली फैलाई जाए इसी क्रम में श्री अश्विनी जी ने भी पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया श्री सुभाष जी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है पर्यावरण को संरक्षित कर मैं पूरी निष्ठा व लगन के साथ उसका अनुसरण करूंगा
कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश चंद्र विश्वकर्मा जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव जी पूर्व महामंत्री राम सिंह वर्मा भुल्लन जी मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राम मनोहर प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम लखन रावत के साथ-साथ रामू वर्मा श्री राजेंद्र प्रसाद श्री मोनू गुप्ता श्री आशीष द्विवेदी श्री रंजीत सिंह वर्मा सहित मंडल के कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे




