
समित अवस्थी मंडल ब्यूरो प्रतिनिधि अयोध्या की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.07.2022 को थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. अफसार पुत्र असगर अली 2. खुबेब पुत्र मो0 नसीम निवासीगण मोहल्ला हसनपुर वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 3. मो0 रुकसार पुत्र मो0 ताहिर निवासी मोहल्ला हवेली वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 4. रामधीरज शुक्ला पुत्र स्व0 रामउजागर निवासी पूरे ऊंचे मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को मवईया टाण्डा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से कुल 102 ग्राम अवैध मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 बी 6709 बरामद कर थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 296-299/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अफसार पुत्र असगर अली निवासी मोहल्ला हसनपुर वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
2. खुबेब पुत्र मो0 नसीम निवासी मोहल्ला हसनपुर वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
3. मो0 रुकसार पुत्र मो0 ताहिर निवासी मोहल्ला हवेली वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
4. रामधीरज शुक्ला पुत्र स्व0 रामउजागर निवासी पूरे ऊंचे मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
बरामदगी
1. 102 ग्राम अवैध मारफीन
2. एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 बी 6709
पुलिस टीम
1. प्र.नि. श्री नीतीश श्रीवास्तव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
2. उ.नि. जैद अहमद, उ.नि. मनोज कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
3. हे.का. ब्रह्मानन्द, हे.का. योगेश सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
4. का. मो. हारुन, का. आकाश सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।




