नाबालिग के साथ दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। दिनांक 22.07.2025 को थाना लालगंज पर वादिनी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को उसी के गांव के रहने वाले मिथलेश पुत्र स्व० गंगू उर्फ रणविजय द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-337/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-337/2025 धारा 137 (2)/87 बीएनएस से संबधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया एवं वांछित अभियुक्त मिथलेश पुत्र स्व० गंगू उर्फ रणविजय निवासी ग्राम सातनपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के सेमरपहा फ्लाईओवर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




