
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना सलोन दिनांक 13.09.2025 को थाना सलोन पर वादी लवकुश मौर्या पुत्र स्व.ठाकुरदीन निवासी ग्राम रेवहारा थाना सलोन जनपद रायबरेली ने लिखित तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी के खेत से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोलर बैटरी चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलोन पर मुकदमा संख्या-388/2025 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेंकिग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-388/2025 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त भानू शर्मा पुत्र स्व० सघ्रसाद निवासी ग्राम रेहवारा थाना सलोन जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है व बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।




