शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली ।दिनांक 06.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना चंदापुर पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धोखाधड़ी किये जाने के संबंध में रामगोपाल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम पूरे भागू रतापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चंदापुर पर मु0अ0सं0-62/2025 धारा-69/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को थाना चंदापुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं-62/2025 में धारा- 69/351(3) बीएनएस के वांछित अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम पूरे भागू रतापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के पहरावा तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



