भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा क्षेत्र पंचायत से नाले का निर्माण ग्राम भिटौली में खंड विकास अधिकारी सूरतगंज ने जांच कराने का आश्वासन दिया पर वादे हवा हवाई
रिपोर्ट -समित अवस्थी
बाराबंकी- आपको बताते चलते हैं कि जहां एक तरफ सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ तरह-तरह की योजनाएं ला करके भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज के खंड विकास अधिकारी उनके अरमानों पर पानी फेर रहे हैं मामला विकासखंड सूरतगंज के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के ग्राम भिटौली का जहां पर गांव के अंदर से गंदा पानी निकालने के लिए सरकारी नाले का निर्माण कराया जा रहा है सरकारी नाले में लाल व खराब ईंट लगाई जा रही है और मानक विहीन मसाला लगाया जा रहा है जिसकी कई बार शिकायत खंड विकास अधिकारी सूरतगंज से फोन पर की गई की गई साथ ही साथ न्यूज़ के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे को प्रकाशन में डाला गया जिस पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कर करके दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया परंतु एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के पश्चात भी अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई नहीं हुई जांच इस विषय में जिलाधिकारी महोदय बाराबंकी को फोन पर अवगत कराया गया अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है फिलहाल फैसला समय की गोद में




