Advertisement
उत्तर प्रदेशहरदोई

कोतवाली शहर पुलिस ने दिनांक 14.07.2022 को हुई योगेंद्र सिंह की हत्या का सफल अनावरण कर अभियुक्ता ( मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया ।

 

हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया । 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।

जनपद हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने दिनांक 15.07.2022 को श्रीमती शांति देवी ( मृतक की माता ) द्वारा बताया गया कि उसके लड़के योगेंद्र सिंह को उसकी पत्नी सविता , 01 बाल अपचारी व दो साले धर्मेंद्र और जितेंद्र के द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी , हत्या की सूचना पर मृतक की माता की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा संख्या 0 553/22 धारा 302 भादवि 0 बनाम सविता , 01 बालअपचारी , धर्मेंद्र व जितेंद्र पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में हत्या की इस सनसनीखेज घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन कर मुखबिरों को मामूर किया गया । विवेचना के दौरान थाना कोतवाली शहर पुलिस ने हत्या की घटना के तमाम पहलुओं की गहनता से जांच करने , परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं मुखबिरों कि पतारसी सुरागरसी के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक की पत्नी श्रीमती सविता द्वारा हत्या करने की बात छिपाई जा रही है व पुलिस को हर पहलू पर गुमराह किया जा रहा था । पूछताछ का विवरण जिसके क्रम में कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा मृतक की पत्नी श्रीमती सविता से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक योगेन्द्र सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी हुयी थी । पहली शादी से उसकी तीन बेटियां है । योगेन्द्र सिंह नशे में उसकी बड़ी बेटी ( बाल अपचारी ) व उसके साथ अक्सर मारपीट व गाली – गलौज करता था । इसी से परेशान होकर श्रीमती सविता व उसकी बड़ी बेटी ( बाल अपचारी ) द्वारा योगेन्द्र सिंह की गला व मुंह दबा कर हत्या कर दी । जिसके क्रम में आज दिनांक 18.07.2022 को समय करीब 08.10 बजे मोहल्ला आजादनगर थाना कोतवाली शहर से श्रीमती सविता को उसके जुर्म व धारा से अवगत कराकर गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता :-

विज्ञापन

श्रीमती सविता पत्नी स्व 0 योगेन्द्र सिंह निवासी मैकपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई

विज्ञापन 2

हाल पता मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली शहर हरदोई।

विज्ञापन 3

01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

विज्ञापन 4

पुलिस टीम : – 

विज्ञापन 5

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

2. महिला उपनिरीक्षक रजिया परवीन थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

3. कांस्टेबल आजाद कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

4. कांस्टेबल हिमांशू चौधरी थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

5. महिला आरक्षी दीपक थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

6. महिला आरक्षी राधा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

7. कांस्टेबल सुमित कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button