Advertisement
बुलन्दशहर

एकतरफा प्यार का खूनी खेल डायग्नोस्टिक सेंटर में रिसेप्शनिस्ट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला।

गंभीर हालत में रेफर; आरोपी अरशद गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एकतरफा प्यार के चलते युवती पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले युवक ने अपनी ही सहकर्मी रिसेप्शनिस्ट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरशद इसी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक्स-रे मशीन पर हेल्पर के रूप में काम करता है। वहीं, पीड़िता सेंटर में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है। दोनों एक ही संस्थान में काम करते थे। इसी दौरान आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

एकतरफा प्यार में हमले की आशंका

विज्ञापन 2

पुलिस की शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन 3

कामकाज के स्थान पर दिनदहाड़े युवती पर चाकू से किए गए हमले ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button