Advertisement
भारतविद्युत मंत्रालय

स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 1.3 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइटें लगाई गईं: केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी है कि स्ट्रीट लाइटिंग नेशनल प्रोग्राम का शुभारंभ जनवरी 2015 में किया गया था और इसका लक्ष्य पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था के स्थान पर एलईडी स्ट्रीटलाइट्स को लगाना था। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने अब तक देशभर में लगभग 1.30 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लगाई हैं। स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित एलईडी स्ट्रीटलाइट्स की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति निम्नलिखित है।

एसएलएनपी कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में ईईएसएल द्वारा स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति

 

क्रम. सं राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश लगाई गई स्ट्रीट लाइट
1 आंध्र प्रदेश 29,47,706
2 असम 28,875
3 बिहार 5,75,922
4 चंडीगढ़ 46,882
5 छत्तीसगढ 3,81,199
6 दिल्ली 3,81,107
7 गोवा 2,07,183
8 गुजरात 9,03,519
9 हरियाणा 85,139
10 हिमाचल प्रदेश 62,982
11 जम्मू और कश्मीर 1,75,022
12 झारखंड 5,34,356
13 कर्नाटक 13,226
14 केरल 4,33,979
15 लक्षद्वीप 1,000
16 मध्य प्रदेश 2,95,417
17 महाराष्ट्र 11,05,231
18 ओडिशा 3,53,808
19 पुद्दुचेरी 1,520
20 पोर्ट ब्लेयर 14,995
21 पंजाब 1,28,855
22 राजस्थान 10,73,238
23 सिक्किम 1,073
24 तमिलनाडु 7,876
25 तेलंगाना 16,82,878
26 त्रिपुरा 76,426
27 उत्तर प्रदेश 12,90,949
28 उत्तराखंड 1,30,338
29 पश्चिम बंगाल 93,532
कुल योग 1,30,34,233

 

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक संयुक्त उद्यम, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड देशभर में स्ट्रीटलाइट्स की शत-प्रतिशत एलईडी कवरेज प्राप्त करने में स्थानीय स्वशासन का समर्थन करने की अपेक्षित क्षमता रखता है, यह संबंधित स्थानीय स्वशासन द्वारा बकाया के नियमित भुगतान के भी अधीन है।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने यह जानकारी 14 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button