Advertisement
भारतमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कल राष्ट्रीय अभियान “#अबकोईबहानानहीं” का शुभारंभ करेंगी

‘नई चेतना 3.0’ अभियान के साथ शुरू किया जाने वाला यह अभियान लैंगिक हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने के आह्वान को व्यापक रूप से फैलाएगा

“#अबकोईबहानानहीं” महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण विकास मंत्रालयों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन ने इसका समर्थन किया है

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कल 25 नवंबर 2024 को रंग भवन, आकाशवाणी, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अभियान “#अबकोईबहानानहीं” का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहेंगे।

इस अभियान में जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से लैंगिक हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई योग्य कदम उठाने का आह्वान किया गया है। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इसका संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन ने भी समर्थन किया है। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में ‘नई चेतना 3.0 अभियान’ के साथ शुरू किया गया है ताकि लैंगिक हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई के आह्वान को व्यापक रूप से फैलाया जा सके ताकि कोई भी पीछे न छूटे।

वैश्विक स्तर पर, हर साल 25 नवंबर से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस से 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस तक लैंगिक हिंसा को समाप्त करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 16 दिनों का अभियान चलाया जाता है।

इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक अभियान “#नोएक्सक्यूज” जो महिलाओं के विरुद्ध हिंसा में खतरनाक वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करता है, प्रतिबद्धताओं को दोहराता है, जवाबदेही और कार्रवाई का आह्वान करता है भारत सरकार इसी के अनुरूप “#अबकोईबहानानहीं” की शुरुआत कर रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने की आवश्यकता का संदेश देना और लैंगिक हिंसा के किसी भी रूप के प्रति राष्ट्रीय शून्य-सहिष्णुता के रुख को दर्शाना है।

विज्ञापन

अभियान में, लैंगिक हिंसा को समाप्त करने की प्रतिज्ञा करने के लिए प्रत्येक नागरिक सहित सभी हितधारकों से जवाबदेही की आवश्यकता को दर्शाने के लिए “#अबकोईबहानानहीं” पर एक फिल्म जारी की जाएगी।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button