विद्युत मंत्रालय
-
केंद्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री श्री मनोहर लाल ने सीईएसएल के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम प्रारंभ किया
रिपोर्ट:-शमीम मुख्य बातें : ‘ईवी एज़ ए सर्विस‘ का लक्ष्य सरकारी कार्यालयों में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देना है; अगले दो वर्षों में…
Read More » -
एनटीपीसी ने भारत के विकास को पांच दशकों तक सशक्त बनाने का प्रतीक, 50वां स्थापना दिवस मनाया
रिपोर्ट:-शमीम भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड ने आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। एनटीपीसी लिमिटेड ने…
Read More » -
डीडीयूजीजेवाई के तहत लाभार्थी
रिपोर्ट:-शमीम केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2014 में विभिन्न ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई)…
Read More » -
3 अगस्त 2024 को आरईसी लिमिटेड, गुरुग्राम में विद्युत मंत्रालय एवं इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों का अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया।
रिपोर्ट:-शमीम भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तत्त्वावधान में 03 अगस्त, 2024 को विद्युत मंत्रालय तथा इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों के अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन आरईसी निगम कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में किया गया। इस राजभाषा सम्मेलन की अध्यक्षता माननीय श्री श्रीपाद येसो नाइक, माननीय राज्य मंत्री, विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा की गई। सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल, आरईसी लिमिटेड के सी.एम.डी. श्री विवेक कुमार देवांगन, विद्युत मंत्रालय के मुख्य अभियंता श्री धीरज कुमार श्रीवास्तव, विद्युत मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा नियंत्राणाधीन कार्यालयों और उपक्रमों के सी.एम.डी. तथा कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। सम्मेलन में विद्युत क्षेत्र के देश भर के कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्युत मंत्रालय की राजभाषा टीम द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सम्मलेन के मुख्य अतिथि श्री श्रीपाद येसो नाइक, माननीय राज्यमंत्री विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, भारत सरकार ने विद्युत मंत्रालय एवं नियंत्रणाधीन कार्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अपने सम्बोधन में माननीय श्री श्रीपाद येसो नाइक, राज्यमंत्री विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा ने कहा कि “हमारे विशाल राष्ट्र में अनेक प्रांत हैं। उनकी अलग-अलग भाषाएं और बोलियां हैं, लेकिन हिंदी एक ऐसी सर्वसामान्य भाषा है जो विशाल भारत के बहुत बड़े हिस्से में बोली जाने के कारण जनसामान्य की संपर्क भाषा रही है। भारत की एकता और अखंडता में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। देश के नीति निर्धारकों ने हिंदी की व्यापकता, स्वच्छता, सरलता और लिपि की वैज्ञानिकता को ध्यान में रखते हुए इसे संघ की राजभाषा का गौरव प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्रालय अधीनस्थ उपक्रमों और विभागों में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी के विकास के नित नए सोपान सृजित कर रहा है। हिंदी विभिन्न जनसंचार माध्यमों की भाषा है। हिंदी जन-जन की भाषा है। हिंदी राष्ट्र की चेतना की भाषा है। यह जन-जन को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान परिवेश में हिंदी का निरंतर विस्तार हो रहा है और इसकी पहचान विश्व के अनेक देशों में बढ़ रही है। आइए राष्ट्रीय अनुराग की भावना से हम सब मिलकर विद्युत मंत्रालय और इसके उपक्रमों तथा संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रति अपने दायित्व बोध का निर्वाह करें और राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सतत गतिशील करने की दिशा में अभिनव पहल करते हुए उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बनाए रखें।” सम्मेलन के दौरान विद्युत क्षेत्र में संघ की राजभाषा नीति के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया जो विद्युत मंत्रालय एवं इसके नियंत्रणाधीन सभी उपक्रमों एवं कार्यालयों में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई उपलब्धियों एवं राजभाषा संबंधी अभिनव पहलों पर केन्द्रित थी। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में डॉ. जय प्रकाश कर्दम, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. गंगा सहाय मीणा, एसोशिएट प्रोफेसर (अनुवाद अध्ययन), जेएनयू तथा तृतीय सत्र में डॉ. पूरन चन्द टंडन, पूर्व प्रोफेसर (हिंदी), दिल्ली विश्वविद्यालय ने राजभाषा के विभिन्न आयामों पर महत्त्वपूर्ण व्याख्यान दिया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में प्रसिद्ध हास्य कवि श्री राजेश चेतन ने अपनी हास्य कविताओं से सभी प्रतिभागियों को सराबोर कर दिया। इस अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय और इसके अधीन एनटीपीसी, आरईसी, पीएफसी, एनएचपीसी, पावरग्रिड, ग्रिड इंडिया, एनपीटीआई, टीएचडीसी, डीवीसी, सीईए, नीपको, बीबीएमबी, एसजेवीएनएल, बीईई, ईईएसएल, सीपीआरआई औरसीईआरसी कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Read More » -
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने 2400 मेगावाट टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया
टिहरी बांध का निर्माण किसी आश्चर्य और इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं है: श्री मनोहर लाल रिपोर्ट:-शमीम केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं…
Read More » -
विद्युत मंत्रालय गर्मी में बिजली मांग में वृद्धि के दौरान पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय कर रहा है
उत्तरी क्षेत्र में 89 गीगावॉट की अब तक की सर्वाधिक पीक डिमांड 17 जून, 2024 को सफलतापूर्वक पूरी हुई रिपोर्ट:-शमीम …
Read More » -
पीईएसबी ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) के रूप में श्री अजय कुमार शर्मा की संस्तुति की
रिपोर्ट:-शमीम सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने विद्युत मंत्रालय के तहत अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) पद के…
Read More » -
एनटीपीसी ने नेशनल फिनाले पावर क्विज 2024 और मेधा प्रतियोगिता 2024 का सफलतापूर्वक समापन किया
रिपोर्ट:-शमीम एनटीपीसी ने बड़े गर्व के साथ पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (पीएमआई), नोएडा में नेशनल फिनाले पावर क्विज 2024 और मेधा…
Read More » -
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) को ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड फ्यूचर रेडी ऑर्गनाइजेशन अवॉर्ड 2024-25’ से सम्मानित किया गया
रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी को प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड फ्यूचर रेडी ऑर्गनाइजेशन अवॉर्ड 2024-25’ से सम्मानित किया…
Read More » -
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने 2023-24 के वित्तीय परिणामों की घोषणा की, उच्चतम वार्षिक लाभ दर्ज किया
रिपोर्ट:-शमीम पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने आज, 15 मई, 2024 को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए…
Read More »