Advertisement
दिल्ली

श्री अर्जुन मुंडा 07 अक्टूबर, 2023 को झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

आदि महोत्सव में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन के साथ देश भर के जनजातीय समुदाय द्वारा उगाए गए मिलेट्स भी शामिल होंगे

 

रिपोर्ट:-शमीम

केंद्रीय जनजातीय कार्य  मंत्री श्री अर्जुन मुंडा 7 अक्टूबर को झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव- का उद्घाटन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 से 16 अक्टूबर 2023 तक जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता और श्री बिश्वेश्वर टुडू के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भीभाग लेंगे। आदि महोत्सव जनजातीय कार्य मंत्रालय की एक वार्षिक पहल है जो जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और सदियों पुरानी पारंपरिक कला की भावना का उत्सव मनाती है। यह देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। 150 से अधिक स्टॉलों के साथ, इस कार्यक्रम में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होंगे। यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगरों और कलाकारों की मेजबानी करेगा। संगीत, कला, चित्रकला और व्यंजनों के अलावा, आदि महोत्सव कारीगरों से मिलने, उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में जानने और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। चूंकि 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष’ के रूप में घोषित किया है, इसलिए आदि महोत्सव में देश भर के जनजातीय समुदायों द्वारा उगाए गए मिलेट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button