Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया है। श्री श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से ‘निष्काम कर्म’ का संदेश दिया।

आइए हम सभी भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।”

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button