Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक मुख्य विकास की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में हुई सम्पन्न।

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल की उपस्थित में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिया कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ का निराकरण कराना सुनिश्चित करे। अधिशासी अभियन्ता ने व्यापारियों को बताया कि 30 नवम्बर 2021 तक घरेलू/कामर्शियल विद्युत बिलो पर सरचार्ज माफ करने की योजना चल रही है। सभी व्यापारी इसका लाभ उठाये। उपस्थित व्यापारियों द्वारा मांग की गयी कि जो व्यापारी पटरी पर दुकान लगाना चाहते है उन्हे लगाने दिया जाए तथा जो लोग स्वैच्छा से दीपावली मेला में दुकाना लगाना चाहते है वे लगाये।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डी0सी0एन0आर0एल0एम0 योगेन्द्र लाल भारती,जिला समाज कल्याण अधिकारी डाक्टर राहुल गुप्ता,लीड बैंक अधिकारी,उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button