Advertisement
गाजियाबाद

पुलिस द्वारा दिल्ली – सहारनपुर रोड पर मोबाईल की दुकान में हुई चोरी की घटना का किया सफल अनावरण , दो अभियुक्त मय चोरी किये गये 23 मोबाइल सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद पवन कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

गाजियाबाद।थाना लोनी पुलिस द्वारा दिल्ली – सहारनपुर रोड पर मोबाईल की दुकान में हुई चोरी की घटना का किया सफल अनावरण , दो अभियुक्त मय चोरी किये गये 23 मोबाइल सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद पवन कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 21.08.2021 को थाना लोनी पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी जब श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लोनी के नेतृत्व में दिनांक 20 / 21.08.2021 को दिल्ली सहारनपुर रोड लोनी में मोबाईल शाप में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो अभि 0 गण 1 – आफताब अंसारी पुत्र महबूब निवासी गली न 04 टोली मोहल्ला हमज़ा मस्जिद कस्बा वथाना लोनी गाजियाबाद 2.मोहम्मद आसिफ पुत्र मो 0 हसन निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद निकट जामा मस्जिद कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद को लोनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया । अवगत कराना है कि दिनांक 05.07.2021 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा दिल्ली सहारनपुर रोड पर भाटी इलेक्ट्रनिक्स की मोबाईल की शॉप से 30 मोबाईल चोरी कर लिये गये । जिसके सम्बन्ध में थाना लोनी पर मु 0 अ 0 सं 0 939/2021 धारा 457,380 भादवि वनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में टीमें गठित की गयी थी तथा थाना लोनी पुलिस द्वारा कुशल निर्देशन , मुखबिरों का उचित तरह से इस्तेमाल एवं अन्य सुरागरसी पतारसी आदि से घटना का सफल अनावरण कर 23 मोबाईल बरामद किये गये । उक्त घटना का सफल अनावरण करने पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गये अभियुक्तगणों ने बताया कि साहब दिनांक 05.07.2021 को अभि 0 आफताब अंसारी द्वारा दिल्ली सहारनपुर रोड से भाटी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से 30 मोबाईल चोरी करना बताया तथा उसमें से कुछ मोबाईल राह चलते हुए व्यक्तियो को बेंच देना बताया । अभियुक्तगण के कब्जे से 23 मोबाइल बरामद किये गये है । शेष मोबाईलो की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे है ।

नाम पता गिरफ्तार अभि ० गण 1- आफताब अंसारी पुत्र महबूब निवासी गली न 0 4 टोली मोहल्ला हमज़ा मस्ज़िद कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद 2. मोहम्मद आसिफ पुत्र मो 0 हसन निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद निकट जामा मस्जिद कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद

अभि 0 आफताब अंसारी का आपराधिक विवरण : मु 0 अ 0 सं0- 242/2017 धारा 8/20 NDPS Act थाना खेकड़ा जनपद बागपत मु 0 अ 0 सं0- 538/2018 धारा 457,380,411 भादवि थाना खेकड़ा जनपद बागपत मु 0 अ 0 सं0- 28/2019 धारा 8/22 NDPS Act थाना खेकड़ा जनपद बागपत मु 0 अ 0 सं0- 939/2021 धारा 457,380,411 भादवि थाना लोनी जनपद गाजियाबाद

अभि 0 मोहम्मद आसिफ का आपराधिक विवरण : मु 0 अ 0 सं0-939 / 2021 धारा 457,380,411 भादवि थाना लोनी गाबाद

विज्ञापन

बरामदगी का विवरण : 23 मोबाईल ( नये ) विभिन्न कम्पनियो के

विज्ञापन 2

गिरफ्तार करने वाली टीम : 1- श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ( प्रभारी निरीक्षक लोनी ) 2- उ 0 नि 0 अखिलेश उपाध्याय ( चौकी प्रभारी तिराहा लोनी ) 3- हैड का 0 766 दीपक कुमार ( थाना लोनी ) 4- हैड का 0 526 सचिन कुमार ( थाना लोनी ) 5- हैड का 0 593 राजीव कुमार ( थाना लोनी ) 6- का 0 2902 विजय कुमार राठी ( थाना लोनी ) 7- हैड का 0 पंकज शर्मा ( पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण टीम ) 8- हैड का 0 1416 विपिन कुमार ( पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण टीम ) 9- हैड का 0 1219 विकास कुमार

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button