Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में विशेष अभियान।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने विशेष अभियान 2.0 की गतिविधियों को जारी रखते हुए दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 की अवधि के दौरान सांसद संदर्भ, पीएमओ संदर्भ, आईएमसी संदर्भ और लोक शिकायतों जैसे विभिन्न लम्बित मुद्दों का निपटारा किया। डीएसआईआर और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम यानी सीईएल, एनआरडीसी और स्वायत्त निकाय सीएसआईआर ने इन मामलों को निपटाने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

2. यह बड़े संतोष की बात है कि महानिदेशक सीएसआईआर-सह सचिव के सक्रिय नेतृत्व और डीएसआईआर के संयुक्त सचिव की करीबी निगरानी में अभियान के दौरान एक प्रभावशाली प्रदर्शन हासिल किया गया। डीएसआईआर के संयुक्त सचिव स्वच्छता पर विशेष अभियान के नोडल अधिकारी हैं।

3. इस अभियान के तहत 587 फाइलों की छंटाई की गई, 06 स्वच्छता अभियान चलाए गए, 620 सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा किया गया, अपशिष्ट निपटान से 44,128/- रुपये की आय हुई, 10 आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव), 13 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया।

विज्ञापन

4. डीएसआईआर हमारे परिसरों, हमारे सभी सीपीएसई और स्वायत्त निकाय में लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभ्यास को और बढ़ावा देने के लिए विभाग अपने सीपीएसई यानी सीईएल, एनआरडीसी और स्वायत्त निकाय, सीएसआईआर के साथ मिलकर 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक स्वच्छता में सुधार और लंबित संदर्भों के निपटान के लिए विशेष अभियान 3.0 का आयोजन करेगा।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button