
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक मां पगली दुर्गा मंदिर, मंडई परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ बिल को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर इंडिया गठबंधन द्वारा लोकसभा में इसे पारित नहीं होने देने के विरोध में आगामी 25 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाले मातृशक्ति महिलाओं के आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है, जिसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची में होने वाला प्रदर्शन इस मुद्दे पर जनजागरूकता बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चिरंजीव सरकार, महामंत्री विष्णु राय, फेकू वैशाख, भागीरथ मंडल, दीपक मंडल, धनंजय मंडल, सूर्य देव मंडल, मुन्ना रविदास, संतना कर्मकार, वंदना कुमारी, रिंकी कुमारी, राजेश वैशाख, नकुल मंडल, परमानंद मंडल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।




