
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। (झारखंड) शनिवार को राधानगर थाना परिसर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज एवं राजस्व कर्मचारी दारा पासवान ने संयुक्त रूप से किया।थाना दिवस के दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल तीन मामले सुनवाई के लिए सामने आए। सभी पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों ने राहत की सांस ली।
वहीं, शेष दो मामलों में विवाद की प्रकृति एवं कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
थाना दिवस के सफल आयोजन से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए इस पहल की सराहना की।




