Advertisement
बाराबंकी
Trending

थाना रामनगर पुलिस ने रितेश हत्याकाण्ड से सम्बन्धित को किया गिरफ्तार।

कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेन्सी बन्दुक मय 5 जिन्दा / खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। आज दिनांक 21.09.2023 को चन्द्रपाल पुत्र ब्रह्मा प्रसाद निवासी गौराचक गौरा पुरवा मजरे जफरपुर थाना रामनगर द्वारा थाना रामनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह अपने पुत्र रितेश आदि परिवारीजन के साथ घर में काम कर रहे थे कि तभी हरिओम घर के पास पुलिया पर बैठ कर उनके परिवार वालों को गालियां दे रहा था। उनके पुत्र द्वारा मना करने पर हरिओम अपने घर की तरफ चला गया व कुछ समय बाद अपनी लाइसेन्सी बन्दूक लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जैसे ही उनके पुत्र द्वारा गाली देने का विरोध किया गया तो हरिओम ने उनके पुत्र रितेश को गोली मार दी गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

उक्त तहरीर के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मुकदमा संख्या 549/2023 धारा 302/504/506 भादवि बनाम हरिओम पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश के क्रम में आज दिनांक 22.09.2023 को स्वाट/ सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से अभियुक्त हरिओम पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम गौरापुरवा मजरे गौराचक थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को मीरपुर जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाइसेन्सी बन्दूक मय 04 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर व 01 मोटर साइकिल बरामद किया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

विज्ञापन

पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त के पिता तीन भाई थे 1. चन्द्रपाल 2. मंशाराम 3. रामपाल । अभियुक्त मामा अपनी जमीन केवल उसके चाचा चन्द्रपाल को बैनामा कर दिये थे इसी बात को लेकर अभियुक्त अपने मामा व अपने चाचा चन्द्रपाल से नाराज रहता था और जब भी शराब पीता था तो अपने मृतक के परिवार वालों को गाली देता था। घटना के दिन भी अभियुक्त शराब पीकर मृतक के परिवार वालों को गाली दे रहा था जिसका विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से मृतक रितेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

विज्ञापन 2

स्वाट टीम व सर्विलांस सेल:-

विज्ञापन 3

1. उप निरीक्षक रमाकान्त भारतीय प्रभारी सर्विलांस सेल

विज्ञापन 4

पुलिस टीम:-

विज्ञापन 5

1. प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

2. निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी प्रभारी स्वाट मय टीम

3. निरीक्षक दीपक कुशवाहा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

4. उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

5. हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

6. हेड कांस्टेबल बाल गोविन्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

7. कांस्टेबल जयश्याम थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

8. कांस्टेबल जयचन्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button