Advertisement
झारखंडभारत
Trending

राजमहल विधायक की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनुमंडलीय अस्पताल में सफल सर्जरी प्रसव।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के लोगों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अस्पताल में महिला चिकित्सकों की नियुक्ति संभव हो सकी।
इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार सफल सर्जरी के माध्यम से प्रसव कराया गया। उधवा प्रखंड के कटहलबाड़ी निवासी सबीना बीबी का ऑपरेशन महिला चिकित्सक डॉ. पिंकी प्रिया और डॉ. किरणमाला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एनेस्थेटिक विशेषज्ञ डॉ. अलीमुद्दीन अंसारी, ओटी असिस्टेंट अमृता मुर्मू और शांति टुडू की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रसव सफल रहा और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भविष्य में भी यहां सर्जरी प्रसव की सुविधा जारी रहेगी। साथ ही ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा, ताकि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।


सकारात्मक सोच से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था: विधायक
राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में अब पहले की तुलना में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां सर्जरी प्रसव की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी रहेगा। इसमें राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिला प्रशासन, सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधन का सहयोग मिल रहा है। अब अस्पताल में कई आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button