Advertisement
दिल्लीभारत

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूरे देश में डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने के बारे में तेजी लाने के लिए 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

माइक्रोसाइट छोटी और मध्यम आकार की स्वास्थ्य सेवाओं का एक समूह होगा जो पूरी तरह से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप होगा

डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की है। एबीडीएम के संदर्भ में एक माइक्रोसाइट, उन छोटी और मध्यम स्तर की क्लीनिकों, नर्सिंग होम्स, अस्पतालों (अधिमानतः 10 से अधिक बिस्तरों वाले), प्रयोगशालाओं, फार्मेसियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओ का एक ऐसा समूह होगा जो एबीडीएम-सक्षम हैं और मरीजो को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। ये माइक्रोसाइट्स पूरे देश के विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जाएंगी। इन्हें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य मिशन निदेशकों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा, जबकि इनके लिए वित्तीय संसाधन और समग्र मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

माइक्रोसाइट्स का लक्ष्य एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र के भीतर एक लघु पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है,जहां एबीडीएम को पूरी तरह अपनाया गया है और संपूर्ण रोगी यात्रा को डिजिटलीकृत किया गया है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश माइक्रोसाइट को स्थापित करने और संचालन के लिए एक विकास भागीदार और एक इंटरफेसिंग एजेंसी का लाभ उठा सकते हैं। माइक्रोसाइट मे विशेष रूप से निजी क्षेत्र से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं औरविभिन्न चिकित्सा प्रणालियों में सेवारत स्वास्थ्य सेवा पेशेवरो को हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर) जैसे एबीडीएम मॉड्यूल में पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद एबीडीएम सक्षम अनुप्रयोगों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों मे आने वाले रोगी भी अपने एबीएचए से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ एबीडीएम का हिस्सा बन जाएंगे जिससे वे अपने फोन पर एबीएचए ऐप,आरोग्य सेतु जैसे अन्य अनुप्रयोगो तक पहुंचने मे योग्य हो जाएंगे।

विज्ञापन

इस परियोजना के बारे में बात करते हुए एनएचए के सीईओ ने कहा – “हमारा उद्देश्य पूरे देश में ऐसी 100 माइक्रोसाइट्स स्थापित करना है जहां एबीडीएम के तहत अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर की स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं को लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे न केवल निजी क्षेत्र के प्रदाताओं के बीच स्वीकार्यता बढ़ेगी, बल्कि एबीडीएम को भी पूरे देश में निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं मे इसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन 2

उद्देश्य यह है कि इन माइक्रोसाइट्स के माध्यम से, अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एबीडीएम और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाए।उन्हे एबीडीएम की मुख्य रजिस्ट्रियों पर पंजीकृत किया जाए। एबीडीएम प्रमाणित डिजिटल समाधानों का उपयोग करके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को लिंक करना शुरू किया जाए। ये सब देश में एबीडीएम को व्यापक रूप से अपनाने की दिशा में योगदान कर रहे हैं। । एबीडीएम को अपनाने के ऐसे केंद्रित प्रयास इकोसिस्टम को सक्रिय करने मे योगदान देंगे।

विज्ञापन 3

31 मई, 2023 को , एनएचए ने माइक्रोसाइट्स की राष्ट्रव्यापी सक्रियता के लिए संचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी https://abdm.gov.in/microsites पर प्राप्त की जा सकती है:

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button