Advertisement
बाराबंकी

जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने को प्रशासन प्रतिबद्ध: (जिलाधिकारी)

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

जल निकासी अभियान जारी, अधिकारी कर रहे निगरानी जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने को प्रशासन प्रतिबद्ध: जिलाधिकारी।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में संचारी रोगों पर प्रभावी नियत्रंण तथा साफ-सफाई के साथ ही अतिवृष्टि से अस्थायी जलभराव की समस्या को तत्काल दूर करने के लिए बृहद स्तर पर अभियान प्रतिदिन जारी है। जनपद में चलाये जा रहे जल निकासी अभियान में जल निकासी की समस्या का अनुश्रवण सम्बन्धित अधिकारी कर रहे हैं।


जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं समस्त नगर निकाय अधिकारी अपने-अपने वार्डो में साफ सफाई, नाला व नाली, अतिक्रमण, जल भराव, कीटनाशक/एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव पर विशेष निगरानी रखें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समस्त नगर निकाय के सभी वार्डो में पम्प सेट द्वारा जल निकासी, एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव, नाला व नालियों के सफाई करायी जा रही है, जिसका मौके पर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों/नगर निकाय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इस क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत टिकैतनगर द्वारा बताया गया कि वर्षा का पानी निकालने हेतु नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रशासन के आदेश अनुसार नालों की सफाई की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बंकी द्वारा मझपुरवा मुख्य मार्ग पर सघन सफाई अभियान चलाया गया तथा अतिक्रमण भी हटाए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर द्वारा बताया गया कि समस्त 11 वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी वार्ड में जल भराव नहीं पाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रामनगर द्वारा बताया गया कि सहादत गंज रोड धमेडी 4 में साफ सफाई का कार्य कराया गया।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि बरसात में लोगों को जल भराव की समस्या से बचाने और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए सभी नोडल अधिकारी/निकाय अधिकारी कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए फील्ड में जायंे। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए पम्पों की पर्याप्त व्यवस्था हो और सभी पम्प चालू स्थिति में रहेें। उन्होंने सभी नगर निकायों में नाले व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, दैनिक सफाई की व्यवस्था, संचारी रोगों के रोकथाम के लिए फाॅगिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button