वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर 6 दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय/कम्पोजिट विद्यालय,उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक, शारीरिक शिक्षा की शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण का आयोजन संयुक्त रूप से बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बाराबंकी के सहयोग से चल रहा है। उक्त प्रशिक्षण में बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु अनेक हुनर को बताया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण है, जिसको प्राप्त करने के बाद ये विद्यालयों में जाकर बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षक ने बालिकाओं के आत्मरक्षा में होने वाली परेशानियों एवं समाधान हेतु अनेक उपाय सुझाये जा रहें है। इस प्रशिक्षण में विकास खण्ड रामनगर, निन्दूरा एवं बंकी के कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप में ब्लैक बेल्ट परवीन अख्तर एवं सहायक श्री शिवम निगम द्वारा प्रतिभाग किया गया।
संस्थान की जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षार्थियों को आवासीय प्रशिक्षण में शिक्षकों/शिक्षिकाओं हेतु छात्रावास ,भोजन, किट इत्यादि की सम्पूर्ण व्यवस्था का लाभ लेते हुए समस्त प्रतिभागियों को वार्ताकारों का पूर्ण उपयोग प्राप्त करते हुए आत्मरक्षा के गुणों को सीखने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में जिला खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षिकों को प्रशिक्षण में मन को एकाग्र पर इस नये प्रशिक्षण को सफल बनाने की अपेक्षा की एवं पूर्ण अनुशासित रहते हुए प्रशिक्षण में प्रतिभागिता हेतु निर्देश दिये। प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान के सत्र प्रभारी श्री राम प्रसाद, महबूब आलम, श्री प्रभाकर भी सम्पूर्ण स्टाफ सहित सफल आयोजन हेतु धन्यवाद के पात्र रहे।




