दबंगों ने युवक पर डंडों व धारदार हथियार से किया हमला युवक के सिर व पैर में आई गंभीर चोटें।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र ग्राम गुरसेल में दबंगों के हौसले बुलंद दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ लाठियाें व धारदार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया।
घटना कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र ग्राम गुरसेल की है इस घटना का एक चश्मदीद गवाह भी है युवक(हिमांशु सोनी पुत्र बलराम सोनी) अपने साथी (मोहम्मद इबरार) की टू-व्हीलर पर बैठ कर जा रहा था जिसे दबंग (लाल चद्र रावत व उसके भाई उमंग रावत पुत्र रामलखन रावत निवासी गुरसेल) ने रोक कर उस पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर दिया हमलें से युवक(हिमांशु सोनी) वहीं बेसुध होकर गिर गया।
राहगीरों को आते देख दबंग मौके से फरार हो गए युवक के साथी ने घायल युवक को उठा कर कोतवाली फतेहपुर पहुंचा पुलिस ने घायल युवक को सी एच सी फतेहपुर ले गये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।
परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित लोहिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
वही मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलते ही दो दबंग के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।





