05 वर्षीय अज्ञात बालक लावारिश दशा में हुआ प्राप्त

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी क्षेत्र के ग्राम बसौली में 05 वर्षीय अज्ञात बालक लावारिश दशा में प्राप्त हुआ है, जिसे विधिक संरक्षण हेतु चाइल्ड लाइन 1098 बाराबंकी टीम ने बाल कल्याण समिति/न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित कराया है। न्यायपीठ ने बच्चे का कोविड जांच एवं मडिकल जांच कराने के लिए आदेश दिया जिसे चाइल्ड लाइन टीम मेडिकल एवं कोविड की जांच कराया और फिर न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित कराया जहां न्यायपीठ की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव, सदस्य रत्नेश कुमार, सुरेशचन्द्र गुप्ता एवं डा शशि जायसवाल ने राजकीय बालगृह लखनऊ में दाखिल कराने का आदेश दिया। और आदेश का अनुपालन करते हुए चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक जियालाल एवं सदस्य अमित कुमार व फकीरेलाल ने बच्चे का बालगृह में दाखिल करा दिया है। चाइल्ड लाइन टीम के जिला समन्वयक ने बताया कि बालक मो0पुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम बसौली के प्रधान हिमांशु मिश्रा को गांव में लावारिश दशा में घूमते हुए मिला है जिन्होंने चाइल्ड लाइन पर सूचना की है। बालक मानसिक मंदित है, बोल नही पाता है। बालक को दौरे के झटके भी आते हैं। फिलहाल बालक को आवश्यक उपचार के बाद राजकीय बालगृह में दाखिल करा दिया गया है।




