उधम सिंह क्लब द्वारा आयोजित स्वागत व सम्मान कार्यक्रम में एसडीएम को किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी में नवागंतुक एसडीम फतेहपुर पवन कुमार के जनपद स्थानांतरण पर उनके स्वागत में शहीद उधम सिंह क्लब, इंडिया व नवोदयंस हाइटस के संयुक्त तत्वाधान में स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का आयोजित किया गया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम फतेहपुर पवन कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय जैसे संस्थान से छात्रों का पढ़कर निकलना फिर अपने संघर्षों के द्वारा देश के विभिन्न संस्थानों व क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाना नवोदय विद्यालय के सपनों को साकार करता हैl जनपद बाराबंकी में नवोदयंस हाइटस व शहीद उधम सिंह क्लब द्वारा लोगों को एक सूत्र में पिरोए रखना अपने आप में गौरवपूर्ण हैंl

खंड विकास अधिकारी दरियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आपसी मेलजोल व जन सामंजस्य से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल किया जा सकता है सोशल मीडिया के इस दौर में जहां लोग अपनो लिए कम समय निकाल पाते हैं वही संक्षिप्त सूचना पर कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दिल में जगह बना ली हैl
शहीद उधम सिंह क्लब के अध्यक्ष मनोज स्वतंत्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि शहीद उधम सिंह क्लब ने 2018 से उधम सिंह के योगदान को घर-घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है क्लब विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित करने का काम करता रहता है व आगे भी करता रहेगा l

विशेष प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित।
शहीद उधम सिंह क्लब के संरक्षक अखिलेश वर्मा व संस्थापक मनोज स्वतंत्र द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम फतेहपुर पवन कुमार, दरियाबाद के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक स्टेशन मास्टर अनूप कुमार को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विशेष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गयाl

जनपद बाराबंकी के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित शहीद उधम सिंह क्लब इंडिया के सदस्यों द्वारा एसडीएम फतेहपुर पवन कुमार के स्वागत कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज स्वतंत्र, खंड विकास अधिकारी दरियाबाद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एपीओ बंकी ब्लॉक श्रीवास्तव,शैय्यदखानपुर के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार वर्मा, सहायक स्टेशन मास्टर बाराबंकी अनूप कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रवि किरण, पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर श्रवण कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के एरिया मैनेजर सुधेश कुमार, प्रसिद्ध कवि प्रदीप महाजन, आनंद वर्मा समेत लगभग दो दर्जन शहीद उधम सिंह क्लब के सदस्य व नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र मौजूद रहेl




