केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पीआईबी की इलेक्ट्रिक कार फ्लीट को झंडी दिखाई।
पेट्रोल/डीजल कारों के बदले इलेक्ट्रिक कारों के उपयोग के जरिये उत्सर्जन तीव्रता में कमी लाने से हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने में मदद मिलेगी: डॉ. एल. मुरुगन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज यहां पत्र सूचना कार्यालय के इलेक्ट्रिक कार फ्लीट को झंडी दिखाई।
इस अवसर पर डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरणा लेते हुए, भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और उन्हें मुख्यधारा के उपयोग में शामिल करने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है।
डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि इलेक्ट्रिक कारों की मांग को और बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने 2023 तक सरकार के सभी विभागों के स्वामित्व वाली या किराए पर ली गई कारों में से कम से कम एक तिहाई कारों को इलेक्ट्रिक चालित होने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने पत्र सूचना कार्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने इस लक्ष्य से आगे जाकर आज 14 कारों को बदल दिया है।



