चैत्र रामनवमी रमजान माह व अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की बैठक की गई

रिपोर्ट शिवा वर्मा के साथ समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद सिद्धार्थनगर थाना मोहाना क्षेत्र चैत्र रामनवमी , रमजान माह व अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न । डॉ ० यशवीर सिंह , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर व सुरेश चन्द रावत , अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश में व प्रदीप कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मोहाना संतोष कुमार सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 02.04.2022 को चैत्र रामनवमी रमजान माह एवं अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त संभ्रांत व्यक्ति , ग्राम प्रधान , ग्राम प्रहरी , एवं थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे । दौराने मीटिंग प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा अग्रिम त्योहारों के दृष्टिगत लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांति बनाए रखने हेतु हिदायत दिया गया ।




