पुलिस का “DRINK AND DRIVE” के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान।श

पुलिस का “DRINK AND DRIVE” के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला।
रायबरेली। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान समय 20.00 बजे से 23.00 बजे तक चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों/चौराहों पर यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इस अभियान हेतु ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच कराई गई तथा प्रत्येक जांच हेतु नए एवं डिस्पोजेबल माउथपीस का प्रयोग सुनिश्चित किया गया। संदिग्ध वाहनों एवं चालकों की रैंडम चेकिंग भी की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही बिना मानक अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच कर नियमानुसार चालान/अन्य विधिक कार्यवाही की गई। Repeat offenders को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के दौरान “Don’t Drink & Drive” संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया गया तथा आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत कुल 1455 संदिग्ध वाहनों एवं 2415 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 108 वाहनों का चालान किया गया साथ ही 11 व्यक्तियों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई।



