Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में भाग लेकर उत्तर प्रदेश के युवा दें विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

(दिल्ली) देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी प्रतिभा, विचारों, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार) के माध्यम से किया जा रहा है। माय भारत के माध्यम से आयोजित यह पहल उत्तर प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार और समाधान प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

VBYLD 2027 की शुरुआत ‘विकसित भारत क्विज’ से हो चुकी है। यह क्विज 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। क्विज में भाग लेने के लिए युवाओं को सबसे पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण एवं क्विज में सहभागिता के लिए mybharat.gov.in पर जाएं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा अपने जनपद के जिला युवा अधिकारी/माय भारत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रम का हिस्सा बनाना नहीं, बल्कि उन्हें भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार और भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में सामने लाना है। उत्तर प्रदेश जैसे युवा और विशाल राज्य में युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार की विशेष भूमिका है। प्रदेश के युवाओं के विचार और उनकी आकांक्षाएं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

विज्ञापन

VBYLD 2027 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत चैलेंज के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, डिजाइन, सामाजिक सरोकारों के लिए तकनीकी समाधान, युवा उद्यमिता और यूथ पार्लियामेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे। यह मंच प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों, युवा संगठनों, स्टार्टअप्स और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूहों से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन 2

विकसित भारत चैलेंज के अंतर्गत युवाओं के विचारों को भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ा जाएगा। इनमें भविष्य का शासन, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, सतत औद्योगिकीकरण, कनेक्टिविटी, विनिर्माण, जनजातीय नेतृत्व, नवाचार एवं उभरती प्रौद्योगिकी तथा ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के युवा इन विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच, स्थानीय अनुभव और अभिनव समाधानों के माध्यम से देश की विकास यात्रा में योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन 3

VBYLD 2027 की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों से होकर आगे बढ़ेगी। विकसित भारत क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता, जिला स्तरीय चैंपियनशिप और राज्य स्तर की गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद और अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

विज्ञापन 4

उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति ने सदैव देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज जब भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता, उद्यमशीलता और रचनात्मक सोच इस यात्रा को नई गति दे सकती है। VBYLD 2027 युवाओं को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के साथ-साथ देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन 5

उत्तर प्रदेश के सभी पात्र युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें और 16 सितंबर 2026 से पहले विकसित भारत क्विज में भाग लेकर VBYLD 2027 की यात्रा का हिस्सा बनें। युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी न केवल उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएगी, बल्कि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करेगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button